Table of Contents
ToggleAam Ka Achar: Ek Swadisht Aur Lokpriya Recipe
भारत में गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही बाजार में आम बिकने शुरू हो जाते हैं। आम जिसे फलों का राजा कहा जाता है गर्मियों के मौसम में यह हर एक घर में विशेष बन जाता है। शाम को तो कई तरीके से खाया जाता है, आम के फल को खाया जाता है आम के रस को बनाकर पिया जाता है, आम की आइसक्रीम बनाई जाती है।
लेकिन Aam ka Achar Recipe भारत के घरों में बहुत ही खास खाद्य पदार्थ है जो कि वर्षों से बनते आ रहा है। आम का अचार सब्जी की तरह भी काम करता है जिसे सूखी रोटी, पराठा या दाल चावल के साथ भारतीय भोजन में खाया जाता है। वैसे आम का अचार बनाने का तरीका अलग-अलग होता हैं लेकिन उसका बेसिक कॉन्सेप्ट समान होता है।
Aam Achar भारत के हर एक राज्य में अपनी विशिष्टता रखता है जिसके कारण इसे बनाने की विधि में भी अंतर देखने को मिलता है। आज की इस लेख में हम Aam ka achar kaise banate hain की विधि के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही आम के अचार के कितने प्रकार होते हैं और आम के अचार के विभिन्न प्रकार को बनाने की विधि के बारे में भी समझेंगे।
Aam Ka Achar Recipe
आम के अचार के लिए आवश्यक मसाले ( Aam ka Achar masala ingredients)

आम के अचार में मसाले का विशेष योगदान होता है। आम का अचार कैसे बनाते हैं उससे पहले जानना जरूरी है Aam ka Achar ka masala क्या है? वैसे तो आम का अचार कई तरीके से बनाया जाता है I
लेकिन कुछ बेसिक मसाले आम के अचार के विभिन्न तरीकों में इस्तेमाल होते हैं। हल्दी और तेल आम के अचार को बनाने के लिए सबसे ज़रूरी सामग्री होता है क्योंकि हल्दी और तेल के कारण ही आम का अचार कई वर्षों तक खराब नहीं होता। Kaccha Aam ka Achar बनाने के लिए कुछ निम्नलिखित बेसिक मसाले का इस्तेमाल किया जाता है:
- सोंफ
- जीरा
- काला जीरा
- अजवाइन
- मैभी
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- सरसों का तेल
ऊपर दिए गए खड़े मसालो को हल्के आंच पर कढ़ाई में 2 से 3 मिनट के लिए भुंज लेना है ताकि अच्छी खुशबू आने लगे। और फिर उन खड़े मसाले को दरदरा पीस लेना है।
Aam Ka Sukha Achar बनाने की विधि
- आम के अचार को बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे और खट्टे आम का चयन करना जरूरी है। आम ज्यादा खट्टा हो तो उसमें अधिक मात्रा में साइट्रिक एसिड होता है जो अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। इसीलिए Aam Achar बनाने के लिए खट्टे और ताजा आम का चयन करना चाहिए।
- आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम के छोटे-छोटे टुकड़े करने जरूरी हैं उसके बाद आम को अच्छे तरीके से धो लेने के बाद कम से कम 2 से 3 दिनों तक धूप में सुखाना है।
- तीसरे या चौथे दिन सूखे हुए आम के टुकड़े को एक कांच के जार में भर लेना है और फिर उसमें हल्दी, नमक और तेल मिलाकर उन्हें अच्छे से मिक्स करना है।
- उसके बाद आम से भरे हुए कांच के जार को 5 से 6 दिन के लिए फिर से धूप में रखना है ताकि आम हल्का-हल्का गलने लगे।
- 5 से 6 दिन के बाद दरदरा पीसे गए सभी मसाले को आम से भरे कांच के जार में डालकर दो-तीन बार हिलाते हुए सभी मसाले को अच्छी तरीके से मिला लेना है ताकि आम के छोटे-छोटे टुकड़े में अच्छे तरीके से मसाले मिल जाए।
- उसके बाद तकरीबन एक सप्ताह तक कांच के जार को धूप में रखना है और हर दिन कांच के जार को हल्का सा हिलाना है।
- इस तरह लगभग दो सप्ताह में Aam ka Sukha Achar बनकर तैयार हो जाता है।
Aam Ka Meetha Achar बनाने की विधि

सबके अलग-अलग स्वाद होते हैं और अपने-अपने स्वाद के अनुसार ही आम के अचार को बनाने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं उन्ही में से एक aam ka meetha Achar भी है ।
कुछ लोगों को आम का तीखा अचार ना पसंद जाकर खट्टा मीठा आम का अचार पसंद होता है खास करके बच्चों को aam ka meetha Achar बहुत ही पसंद आता है। आम का मीठा अचार बनाने की विधि काफी आसान है और काफी कम समय में बनाया जा सकता है आपको बस निम्नलिखित विधि को ध्यान में रखते हुए बनाना है:
आवश्यक सामग्री
- कच्चे आम
- 500 ग्राम शक्कर या गुड
- मूंगफली या सूरजमुखी का तेल
- दो चम्मच सौफ
- एक चम्मच मेंथी
- एक चम्मच जीरा
- एक छोटा चम्मच सरसों
- 15 से 20 काली मिर्च
- 3 से 4 बड़ी इलायची
- 7 से 8 लौंग
- ¼ चम्मच सिंग
- स्वाद अनुसार नमक और हल्दी
बनाने की विधि
- Aam ka meetha Achar बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छील लेना है और फिर उसके छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं।
- सभी खड़े मसाले को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूंजना है जब तक खुशबू ना आने लगे।
- मसाला भूंजा जाए तब उन्हें थोड़ी देर ठंडा होने देना है और फिर मिक्सर में दरदरा पीस लेना है।
- अब धिमे आंच पर कढ़ाई को गर्म होने देना है और उसमें तेल डालना है।
- अब गरम तेल में सौंफ और हींग को डालकर उन्हें थोड़ा सा भूंजना है। उसके बाद आम के टुकड़ों को तेल में डाल देना है स्वाद अनुसार नमक और फिर हल्दी मिलाने के बाद कुछ देर उसे पकने देना है।
- अब दरदरा पीसे गए सभी मसाले को कढ़ाई में डालकर उन्हें अच्छे से मिक्स करके 3 से 4 मिनट के लिए पकने दे।
- अब अचार को मीठा बनाने के लिए गुड़ या चीनी ले सकते हैं। अगर आपको गुड पसंद हो तो कढ़ाई में गुड डालने के बाद जब गुड पिघल जाए तब मसाले के साथ मिक्स करके पकाए गए आम के टुकड़ों को पिघले हुए गुड में डालकर उन्हें 3 से 4 मिनट तक मिक्स करके पकाना है।
- अचार सही से बना है या नहीं यह जांच करने के लिए आपको पिघले हुए गुड़ को एक कटोरी में हल्का सा निकालना है। जब हल्का ठंडा हो जाए तो गुड को दोनों उंगलियों से छूकर देखना है। अगर गुड को दोनों उंगलियों से छूने से हल्का सा तार बने तो इसका मतलब है कि आचार अच्छे से बन चुका है अब गैस को बंद करके ठंडा होने दें।
Instant Aam Ka Achar बनाने की विधि
जब आपके पास समय की कमी हो और आपको आम का अचार खाना हो तो आप instant aam ka Achar recipe को फॉलो कर सकते हैं। आम के अचार को तुरंत बनाने के लिए आपको निम्नलिखित कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी:
- कच्चा आम
- करी पत्ता
- सरसों का तेल
- एक छोटा चम्मच हिंगग
- स्वाद अनुसार नमक
- मिर्ची पाउडर
- दो चम्मच हल्दी पाउडर
- एक चम्मच जीरा
- दो छोटा चम्मच सौंफ
- 30 से 40 पीस काली मिर्च
- एक बड़ा चम्मच सरसों का दाना
- एक छोटा चम्मच कलौंजी
बनाने की विधि
- Instant aam ka Achar बनाने के लिए आपको सबसे पहले जिरा, सौंफ, काली मिर्च, मैथी, कलौंजी को थोड़ा सा दरदरा कूट के तैयार कर लेना है।
- कच्चे आम के छोटे-छोटे टुकड़े तैयार कर लेने हैं।
- अब धीमे आंच पर कढ़ाई को चढ़ाना है। कढ़ाई गरम हो जाने के बाद उसमें 3 से 4 चम्मच सरसों का तेल डालना है।
- तेल गर्म होने के बाद उसमें तीन से चार कड़ी पत्ता और सरसों का दाना डालना है।
- अब गरम तेल में दरदरा कुटे गए सभी मसालो को मिक्स करके अच्छे से 5 से 10 मिनट तक पकने देना है।
- जब सब मसाला अच्छे से पक जाए तब कच्चे आम के छोटे-छोटे टुकड़े कढ़ाई में डाल देना है और उन्हें अच्छे से मिक्स करना है ताकि सभी मसाले अच्छे से मिल जाए।
- अब 5 मिनट के लिए कढ़ाई को ढक देना है ताकि कच्चे आम के टुकड़े थोड़े से पक जाए।
- इस तरह 20 से 30 मिनट के अंदर आपका instant aam ka Achar बनके तैयार हो जाएगा। आप तुरंत उसे खा सकते हैं। यहां तक की 1 से 2 दिन के लिए उसको प्रिजर्व करके भी रख सकते हैं।
कुछ विशेष राज्यों के विशेष आम के अचार
Sukha Aam ka Achar गुजरात महाराष्ट्र तरफ ज्यादा प्रसिद्ध है। इधर के लोग आम के अचार को बहुत ज्यादा सुखा बनाने के लिए आम को कई दिनों तक धूप में सुखाते हैं जिससे आम सुख के पूरी तरह कड़क हो जाता है।
कुछ लोगों को Aam ka hing wala Achar बेहद ही पसंद होता है। इसीलिए वे आम का अचार बनाने के समय मसाले में हिंग का खास करके प्रयोग करते हैं। आम के अचार में हींग का प्रयोग अचार को ना केवल स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि यह अचार को एक अलग ही फ्लेवर देता है।
Rajasthani Aam ka Achar अपने विशेष मसाले और स्वाद के लिए एक अलग पहचान रखता है। Rajasthani Aam Achar की विशेषता इसमें मिलाया जाने वाला सौंफ, मेथी और कलौंजी है।
Bihari Aam ka Achar अपने पारंपरिक विधि से बनाए जाने के कारण ज्यादा प्रसिद्ध है। Bihari Aam ka Achar में कृत्रिम रंग और स्वाद का प्रयोग ना करके 5 से 6 तरीके के मसाले के प्रयोग से ही इसे स्वादिष्ट बनाने की कोशिश की जाती है। बिहार आम के अचार में सरसों का तेल विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है।।
तमिलनाडु में “पुदीना आम का अचार” के नाम से आम का अचार काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर आम के अचार में ताजा पुदीने का भी प्रयोग किया जाता है जो आम के अचार में एक ताजगी का स्वाद लाता है।
“होळी आम का अचार” के नाम से कर्नाटक का आम का अचार देश भर में प्रसिद्ध है। कर्नाटक में लोग आम के अचार को और भी ज्यादा तीखा और तेलदार बनाते हैं। यहां पर आम के अचार में बारीक कटी हुई लहसुन, इमली का भी प्रयोग किया जाता है।
Punjabi Aam ka Achar भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है पंजाब में लोग तिखे और मसालेदार आम के अचार को बहुत ही पसंद करते हैं। Punjabi Aam ka Achar मक्के की रोटी और सरसों के साग के साथ परोसा जाता है।
आम का अचार संरक्षित करने की विधि (way to preserve mango pickle)
- आम का अचार भारतीय व्यंजन का अहम हिस्सा तो है ही इसके साथ ही इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है । आम के अचार को संरक्षित रखने के लिए कुछ निम्नलिखित बातों का ध्यान देना जरूरी है:
- Aam ka Achar को हमेशा कांच के जार या फिर स्टेनलेस स्टील के बर्तन में ही रखना चाहिए खास करके वह बर्तन एयर टाइट होने चाहिए।
- अचार को लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए अचार के जार में पर्याप्त मात्रा में तेल डालना जरूरी है। अगर तेल कम हो जाए तो समय-समय पर ऊपर से उसमें तेल डाल सकते हैं।
- अचार के जार को हमेशा सुखे स्थान पर रखना चाहिए ताकि उसमें नमी न जाए नमी पहुंचने से आचार बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं।
- अचार को जार से निकालने के लिए कभी भी हाथ का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके लिए लकड़ी का चम्मच या फिर स्टेनलेस स्टील के चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि हाथ का प्रयोग करने से अचार के अंदर बैक्टीरिया चली जाती है जो अचार को खराब कर सकती हैं।
निष्कर्ष
भारतीय व्यंजन का एक प्रमुख हिस्सा Aam ka Achar हर भारतीय के रसोई घर में पाया जाता है। लोग अपने-अपने स्वाद के अनुसार आम का अचार बनाते हैं। मीठा आम का अचार, खट्टा आम का अचार, हिंग का अचार या फिर सुखा आम का अचार जैसे आम के विभिन्न अचार बनाने के विधि के बारे में हमने आज के इस लेख में देखा। आपको जो भी आम का अचार पसंद हो अपने घर पर इन विधियो को फॉलो करते हुए आम का अचार बनाने का प्रयास जरुर करें।